गाजीपुर , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में आज बुद्धवार को सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल और पथराव हुआ। जिसमे कई सपा नेता और ग्रामीण घायल हो गये। इस बवाल में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
गौरतलब हो कि करंडा थाना क्षेत्र के करंडा गांव में एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर आज सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कटरिया गांव पहुंचे। लेकिन गांव के लोग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू सिंह के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल को गांव में घुसने नही दिया जिसको लेकर माहौल बिगड़ गया। सपा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल और पथराव हुआ जिसमे पुलिसकर्मी, सपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण घायल हो गये। इस पथराव में करंडा के एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित