, Oct. 3 -- Nearly 42,000 people in Gaza have life-changing injuries due to military conflictजिनेवा, 03 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इज़रायली सैन्य अभियान के कारण गाजा पट्टी में लगभग 42,000 लोग दिव्यांग हो गये हैं।
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा, "गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष के कारण लगभग 42,000 लोग जीवन बदलने वाली चोटों का शिकार हुए हैं। अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 167,376 घायल हुए लोगों में से इनकी संख्या करीब एक चौथाई है। कुल 5,000 से ज़्यादा लोगों के अंग बदले गये हैं।"डब्ल्यूएचओ के अनुसार बड़े पैमाने पर लोग हाथ और पैर की चोटें (22,000 से ज़्यादा), रीढ़ की हड्डी की चोटों (2,000 से ज़्यादा), मस्तिष्क की चोटों (1,300 से ज़्यादा), और गंभीर जलन (3,300 से ज़्यादा) से पीड़ित हुए हैं। इस कारण से विशेष शल्य चिकित्सा और पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित