तेल अवीव , जुलाई 28 -- इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने मध्य गाजा पट्टी में हमास के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख वाएल मूसा खालिद लदावी को एक हवाई हमले में मार गिराया है।

आईडीएफ ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि रविवार को इज़रायली रक्षा बल और इज़रायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने दीर अल-बलाह क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर लदावी को निशाना बनाया। बयान के अनुसार, हमले से पहले नागरिकों को होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाये गये थे।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के जवाब में इज़रायल ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था। रिपोर्टों के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक गाजा में 72,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.70 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित