यरुशलम , मई 29 -- इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है।
आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुएए हमले हमले की कमान संभाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित