चम्पावत , जुलाई 21 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा के देवीपुरा में सोमवार रात को एक हाथी आबादी क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने गांव में तीन घरों को नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक भवन को अपेक्षाकृत अधिक क्षति हुई है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने देवीपुरा गांव पहुंचकर प्रभावित भवनों का जायजा लिया। टीम ने क्षति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित