पटना, अप्रैल 15 -- राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है।
ग्रामीण इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ऑरेंज पे काउंटर से रिचार्ज व खपत की संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है।
ऑरेंज पे काउंटर के निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि दो साल पहले शहरी इलाकों में ही ऑरेंज पे काउंटर की सुविधा शुरू की गयी थी, जिससे शहरी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जा रही है। अब ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी के ग्रामीण इलाकों में ऑरेंज पे काउंटर की संख्या 150 थी जो 2026 तक इसकी संख्या दोगुनी यानि करीब 300 हो चुकी है।
मनीष सिन्हा ने कहा कि उपभोक्ता को बिहार सरकार की ओर से लागू 125 यूनिट फ्री का अधिकतम फायदा कैसे ले इसकी भी पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन इंस्टॉल करने के लिए आसानी से आवेदन भी करवाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित