नई दिल्ली/रायपुर , अक्टूबर 02 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण के उनके आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। उनका जीवन सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित