पटना , अक्टूबर 02 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं बापू टावर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में भवन निर्माण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौधरी ने इस अवसर पर बापू टावर के भूतल पर प्रसिद्ध सेरामिक आर्टिस्ट पद्मश्री श्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित महात्मा गांधी जी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बापू टावर के दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया तथा बापू टावर द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'सत्याग्रह' का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके सत्य, अहिंसा, प्रेम और सेवा के आदशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा और प्रेम के सबसे बड़े महानायक थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने विचारों, नैतिक शक्ति और अद्भूत संकल्प के बल पर देश की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई दिशा दी। मात्र एक धोती पहनकर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और देशवासियों को आजादी के लिए एकजुट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित