पटना , अक्टूबर 01 -- ुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से इस बार गांधी जयंती के मौके पर अलग-अलग जेलों में बंद 44 कैदियों को रिहा करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे पहले वर्ष 2018 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 43 कैदियों को जेलों से मुक्त किया गया है। आठ वर्ष बाद फिर से इस वर्ष गांधी जयंती पर बंदियों को रिहाई दी जा रही है। इसके अलावा दो अक्टूबर को अपराध से पीड़ित परिवारों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लगभग एक हजार 820 लाभार्थी परिवारों के बीच करीब तीन करोड़ 86 लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
इस वर्ष जेलों से छोड़ने जाने वाले कैदियों में बड़ी संख्या वृद्ध एवं लंबी अवधि से जेल में सजा काट रहे कैदी शामिल हैं। इनमें दो बंदी 90 वर्ष से अधिक आयु के हैं। जबकि 8 कैदी 80 वर्ष से अधिक आयु तथा 20 बंदी 70 से 80 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। इसके अलावा गंभीर रोग से पीड़ित एक बंदी को भी मानवीय आधार पर कारामुक्त किया जा रहा है। कारामुक्त होने वाले बंदियों में एक महिला बंदी भी शामिल हैं, जिन्होंने पूर्णिया जेल में लगभग 20 वर्ष की सजा पूरी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित