मुरैना , मार्च 02 -- मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की बाजारू कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए ग्राम चापक की पुलिया के पास दिखाई दिया है। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चार किलो 72 ग्राम गांजे के दो पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की बाजारू कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित