महासमुंद , अप्रैल 08 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी और सड़क हादसे के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने लगभग दस माह बाद ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खल्लारी थाना क्षेत्र में 22 जुलाई 2025 को आरोपी अमूल्य कुमार बिश्नोई 190 किलोग्राम गांजा लेकर वाहन चला रहा था। इस दौरान उसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था और लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। खल्लारी पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखते हुए अंततः आरोपी को ओडिशा के सुनाबेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित