जयपुर , मई 03 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को शुभकामनायें दी ।
श्री गहलोत ने उम्मीद जताई कि पत्रकार देश के सामने चुनौतियों और जनसमस्याओं पर अपनी स्वतंत्र निष्पक्ष राय कायम करते हुए उसे निर्भीकता से पाठकों तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित