जयपुर , सितंबर 02 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कई महीनों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पेंशन की राशि हर महीने की एक तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचनी चाहिए।

श्री गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गत दिनों जनसंवाद एवं रात्रि चौपाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और उसके लाभ के बारे में एक बुजुर्ग महिला से चर्चा करते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धन्यवाद किया और यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का धन्यवाद, जो वह कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गयी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और उसके लाभ के बारे में एक बुजुर्ग महिला से चर्चा कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री को सभी बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंद नागरिकों के हित में दो काम करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहला भाजपा सरकार कई-कई महीनों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं कर पा रही है। इसे सुनिश्चित करें कि यह राशि हर महीने की एक तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित