बीकानेर , अप्रैल 24 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बीकानेर के बीकाजी फूड्स के संस्थापक और अग्रणी उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के यहां स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका कल निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, वैभव गहलोत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदान गोपाल मेघवाल सहित कई राजनीतिक नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने बीकानेर के प्रतिष्ठित उद्यमी और भुजिया के 'वैश्विक ब्रांड' के निर्माता फन्ना बाबू के के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित