जयपुर , मई 18 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वीडी सतीशन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह राज्य की जनता को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान करेंगे, जो कांग्रेस पार्टी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जनहितैषी विचारधारा पर दृढ़ता से आधारित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित