जयपुर , मार्च 01 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कथा के लिए जोधपुर से दुबई गए करीब 120 श्रद्धालुओं के खाड़ी में अचानक शुरू हुए युद्ध के चलते फंसने के समाचार को चिंताजनक बताते हुए केन्द्र सरकार से इन सभी की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं।

श्री गहलोत ने रविवार को अपने बयान में यह अनुरोध करते हुए कहा कि कथा के लिए जोधपुर से दुबई गए श्री रामप्रसाद जी महाराज के रामस्नेही संप्रदाय के श्री मनोहर दास जी एवं श्री अमृतराम जी तथा करीब 120 श्रद्धालुओं के खाड़ी में अचानक शुरू हुए युद्ध के चलते वहां फंसने का समाचार बेहद चिंताजनक है। ऐसे माहौल में इनकी स्थिति समझी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कल रात 12 बजे करीब सूचना मिलते ही श्री मनोहर दास जी महाराज से मेरी वहां की स्थिति के संदर्भ में बात हुई है। स्थानीय प्रवासी मारवाड़ी समुदाय से भी बात हुई है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वहां रह रहे मारवाड़ी प्रवासियों ने इन सभी की सहायता की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित