नैनीताल , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के राममनगर के पुछड़ी निवासी 24 वर्षीय शाहरुख आज सुबह जब घर में खाना बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम कर रहा था, तभी अचानक गर्म तेल उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
इसके बाद परिजन तुरंत ही घायल शाहरुख को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय की चिकित्सक डॉक्टर दीपा ने बताया कि आज सुबह 24 वर्षीय युवक शाहरुख को अस्पताल लाया गया था, जिसमें उसका सीना काफी हद तक गर्म तेल की वजह से जल गया था,जिसके बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद हमारे द्वारा उसको उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित