भुवनेश्वर , मई 01 -- पूर्वी तट रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भुवनेश्वर और संबलपुर से चलने वाली कई ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस पहल के तहत केएसआर बेंगलुरु-प्रशांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18463) में 01 मई से 31 मई तक तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त एसी कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह, बेंगलुरु-भुवनेश्वर प्रशांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18464) में 02 मई से 01 जून 2026 तक एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी का एसी कोच जोड़ा जाएगा।

भुवनेश्वर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12819) में 03 मई से 31 मई 2026 तक तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त एसी कोच होगा। आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर जाने वाली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12820) में 05 मई से 02 जून 2026 तक एक अतिरिक्त 3rd AC कोच होगा।

इसी तरह, भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22879) में 2 मई से 30 मई 2026 तक एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त एसी कोच जोड़ा जाएगा। तिरुपति-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22880) में 03 मई से 31 मई 2026 तक तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त एसी कोच जोड़ा जाएगा संभलपुर-रायगड़ा-संभलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18301/18302) 1 मई से 31 मई 2026 तक एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच के साथ चलेगी।

इसके अलावा, महिमा गोसाईं एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20832) संभलपुर-शालीमार 03 मई से 31 मई 2026 तक एक शयनयान कोच के साथ चलेगी। शालीमार-संभलपुर (ट्रेन नंबर 20831) 04 मई से 01 जून तक एक अतिरिक्त शयनयान कोच के साथ चलेगी। वहीं, भुवनेश्वर-पुरुनाकाटक इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12893) में 01 मई से 31 मई 2026 तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच होंगे। पुरुनाकाटक-भुवनेश्वर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12894) में 02 मई से 01 जून 2026 तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच होंगे।

इसके अतिरिक्त, भुवनेश्वर से जगदलपुर जाने वाली हीराखंड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18447) में 01 मई से 12 मई 2026 तक और 14 मई से 31 मई 2026 तक तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त एसी कोच जोड़ा जाएगा।

इसी तरह, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18448) 02 मई से 13 मई 2026 तक और 15 मई से 01 जून 2026 तक तृतीय श्रेणी के एक एसी कोच के साथ चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित