मोतिहारी , मई 19 -- िहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवारको कहा कि "सरकार की नीतियां, आखिरी कतार में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं और यह सहयोग शिविर इसी जनोन्मुखी सोच का परिणाम है।"मंत्री श्री कुमार आज पूर्वी चंपारण जिले के 27 प्रखंडों में आयोजित 54 "सहयोग शिविर" का हिस्सा बने। उन्होंने "सहयोग शिविर" में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों और प्रयासों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "बिहार सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिये अब फाइलों में नहीं, बल्कि खुद गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है। यह सहयोग शिविर केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का कोई औपचारिक माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को जोड़ने और संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है।"मंत्री ने स्वयं हरपुर नाग, चिंतामणपुर और वीरपुर छपरा में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनी और उनके निदान की पहल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित