गयाजी , अक्टूबर 20 -- बिहार के गयाजी जिले के मानपुर में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना में मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े बेटे मोनू सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट हुई। घायल मोनू को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के निवासी हैं। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित