समस्तीपुर , जून 9 -- बिहार राज्य किसान सभा की ओर से कृषि क्षेत्र पर कॉरपोरेट शक्तियों के बढ़ते हमलों के खिलाफ 10 जून को गयाजी मे किसान महापंचायत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के सभी इलाकों से आये करीब 10 हजार किसानों के भाग लेने की संभावना है।

बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश महासचिव रामचंद्र महतों ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि इस महापंचायत में किसानों के सवालों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 11 और 12 जून को अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी, जिसमें केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जायेगी।

श्री महतो ने बताया कि इस महापंचायत को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीर सागर, राष्ट्रीय महासचिव आर. वैकैंया, भाकपा के सांसद पी. संदोष कुमार,भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर गिरीशचंद्र शर्मा, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय एवं किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सीताराम शर्मा समेत अन्य नेता संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित