गया जी , सितंबर 26 -- मर शहीद भारत लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस समारोह शनिवार को गया जी के खिजरसराय स्थित यशवंत प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह श्रवण कुमार थे।उन्होंने जगदेव प्रसाद के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने समाज के वंचित और शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया था। उनका नारा था - "सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है, धन-धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है।" यह नारा आज भी लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार भी काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। यही जगदेव बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमणि प्रसाद कुशवाहा ने की। मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव, पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी, वरिष्ठ नेता जहांगीर खान, चंद्रदीप कुमार, पूर्व प्रमुख अजय कुमार दांगी, पूर्व प्रमुख बाराचट्टी देवंती देवी, प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश कुमार वर्मा, धनंजय कुमार, कांग्रेस कुमार, केदार प्रसाद, डॉ. सतीश कुमार विश्वकर्मा शंभू प्रसाद, वाल्मीकि कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित