गयाजी, मई 31 -- गयाजी शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई।
इस दौरान सभी नेताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय धार्मिक संस्कृति को आगे बढ़ने में अपना योगदान दिया और वह एक महान समाजसेविका थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में विष्णुपद मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देश के विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार किया था।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद , राणा रणजीत सिंह, कमल बारिक, महेश यादव, गोपाल प्रसाद यादव, ऋषि लाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित