गया जी , मार्च 23 -- बिहार में गयाजी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर बीपी आजाद बीएड कॉलेज के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना मेंदोनों बाइक सवार की मौके पर हीं मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के पुत्र अक्षय कुमार उर्फ कारू (22) और बेलमा गांव निवासी भोली साव के पुत्र सुभाष कुमार (25) के रूप में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित