गयाजी , मई 04 -- विश्व के चालीस देशों से आए लगभग 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने गया शहर के फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को पिंडदान कर्मकांड किया।
स्थानीय पंडा ने श्रधालुओं की इच्छानुसार पूरे विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड को संपन्न कराया।
स्थानीय पंडा छोटू बारिक ने बताया कि आज अमेरिका, फ्रांस,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, रसिया सहित विभिन्न 40 देश के76 श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। इन लोगों की सनातन धर्म में आस्था रही है, इसी को लेकर ये लोग गयाजी पहुंचे हैं और देवघाट पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। उन्होंने कहा कि इन श्रधालुओं ने अपने पितरों के अलावा अमेरिका-ईरान, रूस-युक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी पिंडदान कर्मकांड किया।
श्री बारिक ने बताया कि इन श्रधालुओं की आस्था सनातन धर्म में है। यही वजह है कि सुदूर विदेश से हिंदुस्तान आ कर उन्होंने अपने पितरों का पिंडदान कर्मकांड को संपन्न किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित