पटना, मार्च 17 -- गन्ना यंत्रिकरण योजना के तहत स्वीकृत परमिट के आधार पर गन्ना उद्योग विभाग ने 19 मार्च तक यंत्रों की खरीद करने का आदेश दिया है, इसके बाद वह परमिट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।
गौरतलब है कि गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों को अनुदानित दर पर यंत्र उपलब्ध कराने के लिए गन्ना यंत्रिकरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को गन्ना की बुआई से लेकर कटाई तक में उपयोग होने वाले यंत्रों की खरीद करने के लिए 50 से 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है।
विभाग के अनुसार पांचवे रेंडमाईजेशन में राज्य के 466 किसानों का चयन किया गया था। इसके पहले भी चयनित गन्ना किसानों को परमिट दिए गए थे। इन किसानों को यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किए गए हैं। विभाग ने परमिट पर यंत्र खरीदने के लिए अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की है। उक्त तिथि तक यंत्रों की खरीद नहीं होने पर विभाग से जारी परमिट स्वतः निरस्त हो जाएगा। विभाग ने सभी गन्ना किसानों से परमिट पर शीघ्र यंत्रों की खरीद करने की अपील की है, जिससेगन्ना किसानों को योजना का लाभ मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित