पटना , जून 02 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और हर हाल में उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जायेगा।

बिहार चीनी मिल संघ (बीएसएमए) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्ह से मिला और उन्हें राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के सामने आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए एक स्मार-पत्र भी सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित