लखनऊ , अप्रैल 24 -- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान श्री जोशी ने श्री योगी को उत्तराखंड के "हाउस ऑफ हिमालयाज" ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भेंट की। साथ ही उन्हें आगामी रक्षा बंधन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया।

इस दौरान श्री जोशी और श्री धामी के बीच कई समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित