नयी दिल्ली , सितंबर 13 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की है।

श्री बिरला ने रविवार को कहा कि विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने और राष्ट्र की प्रगति तथा जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।

लोकसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर ज्ञान, विवेक और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेने तथा विश्व बंधुत्व की भावना से सभी के शुभ-लाभ की कामना की। उन्होंने संदेश का समापन ''गणपति बप्पा मोरया'' के साथ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित