पटना , जनवरी 19 -- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 26 जनवरी को गांधी मैदान में आम जनता का प्रवेश गेट संख्या पांच, छह और सात से कराया जायेगा।

जिला प्रशासन की ओर से सुचारू और सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रवेश व्यवस्था तय कर दी गई है।

जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी और आसपास के मार्गों से आने वाले दर्शक गेट संख्या पांच (गांधी मैदान के उत्तर, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने) और गेट संख्या छह (उत्तर-पूर्व कोना, कारगिल चौक के पास) से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग समेत संबंधित मार्गों से आने वाले लोग गेट संख्या सात (पूर्व, उद्योग भवन के सामने) से गांधी मैदान में प्रवेश करेंगे।

मीडिया कर्मियों के लिये अलग व्यवस्था की गई है। मीडिया के लोगों का प्रवेश गेट संख्या नौ (गांधी मैदान के दक्षिण, रिजर्व बैंक के सामने) से होगा।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित गेटों का ही उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित