भोपाल , जनवरी 21 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोहों के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर में मुख्य अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर वर्तमान में किसी मंत्री के प्रभार में नहीं है।

वही कुंवर विजय शाह, मंत्री - रतलाम, प्रह्लाद सिंह पटेल, मंत्री - रीवा, राकेश सिंह, मंत्री - छिंदवाड़ा, करण सिंह वर्मा, मंत्री - सिवनी, उदय प्रताप सिंह, मंत्री - कटनी, संपतिया उइके, मंत्री - जबलपुर, तुलसीराम सिलावट, मंत्री - बुरहानपुर, एदल सिंह कंसाना, मंत्री - दतिया, निर्मला भूरिया, मंत्री - नीमच, गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री - गुना, विश्वास सारंग, मंत्री - खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री - शाजापुर, नागर सिंह चौहान, मंत्री - आगर-मालवा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री - शिवपुरी, राकेश शुक्ला, मंत्री - अशोकनगर, चैतन्य काश्यप, मंत्री - राजगढ़, इंदर सिंह परमार, मंत्री - दमोह, कृष्णा गौर, राज्य मंत्री - सीहोर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, राज्य मंत्री - खंडवा, दिलीप जायसवाल, राज्य मंत्री - मंडला, गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री - बड़वानी, लखन सिंह पटेल, राज्य मंत्री -विदिशा, नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री - रायसेननरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्य मंत्री - नर्मदापुरम, प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री - डिंडौरी, दिलीप अहिरवार, राज्य मंत्री - अनूपपुर, राधा सिंह, राज्य मंत्री - मैहर में ध्वजारोहण करेंगे।

जिन जिलों में कलेक्टर मुख्य अतिथि होंगे वह है- देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित