लखनऊ , जनवरी 26 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गूंजा और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए संविधान के मूल्यों लोकतंत्र, एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संविधान स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता जैसे मूल्यों का अमूल्य उपहार है। इन्हीं संवैधानिक आदर्शों के आधार पर उत्तर प्रदेश सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनकल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के संकल्प को दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित