पौड़ी , जुलाई 26 -- त्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर में आयोजित समारोह में गढ़वाल मंडल के 69 नवचयनित सहायक अध्यापक (एलटी) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों में पौड़ी के 21, टिहरी गढ़वाल के 17, देहरादून और चमोली के 9-9, उत्तरकाशी के 8, रुद्रप्रयाग के 4 तथा हरिद्वार के एक शिक्षक शामिल हैं।
धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से संवेदनशीलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित