गढ़चिरौली , फरवरी 26 -- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कुछ हिस्सों में बुधवार की रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, जिससे अहेरी सहित तेलंगाना सीमा से सटे क्षेत्रों के निवासियों में घबराहट फैल गयी।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, रात लगभग 11:50 बजे गढ़चिरौली के अहेरी, सिरोंचा और कोरची सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गयी। अधिकारियों ने बताया कि इसका केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मनचेरियल के पास स्थित था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है, जबकि निवासियों ने इन झटकों को अल्पकालिक लेकिन स्पष्ट बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित