मधेपुरा , जुलाई 17 -- िहार के मधेपुरा जिले में चौसा थाना क्षेत्र में गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भवनपुरा बासा वार्ड संख्या-09 निवासी मंटू कुमार (30) अपने खेत में धान रोपनी के लिए जा रहा था।इसी दौरान सरकारी विद्यालय के सामने निजी जमीन पर खोदे गए गड्ढे में वह गिर गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को गड्ढे से बाहर निकाला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दियाहै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित