गडचिरोली , अगस्त 10 -- महाराष्ट्र में कथित तौर पर सांप के काटने से रविवार शाम को तीन छात्राओं की मौत हो गयी और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गडचिरोली जिले की धानोरा तालुका के जप तलाई में एक निजी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम विद्यालय में सांप के काटने के बाद, प्रभावित छात्राओं को तुरंत गडचिरोली जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया।

शेष तीन का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है। घटना के बाद जनजाति विकास परियोजना के अधिकारी और पुलिस आश्रम विद्यालय पहुंचे तथा मौतों के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित