नयी दिल्ली , जून 29 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को झारखंड और उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
श्री गडकरी ने आज यहां आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में झारखंड के 3,245 किमी और उत्तराखंड के 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए कहा कि सड़कों की निर्माण में गुणवत्ता को विशेषरूप से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने आधुनिक निर्माण तकनीकों के अधिक उपयोग, गुणवत्ता निगरानी मजबूत करने और सड़कों की बेहतर राइडिंग क्वालिटी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए प्रभावी जल निकासी, ढलानों की सुरक्षा, निवारक रखरखाव और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। उनका कहना था कि समय पर समन्वित कार्रवाई से यातायात बाधित होने से रोका जा सकेगा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और राष्ट्रीय राजमार्गों की दीर्घकालिक मजबूती बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित