नयी दिल्ली , मई 21 -- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया से मिली शिकायतों एवं सुझावों के आधार पर उत्तर प्रदेश में 11,672 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव संबंधी कार्यों की गुरुवार को समीक्षा की।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार यहां आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्रालय में राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और परियोजना ठेकेदारों के अधिकारी शामिल हुए।

श्री गडकरी ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन और टिकाऊ एवं कुशल राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क संपर्क बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित