अहमदाबाद , अक्टूबर 19 -- लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता और भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गगन नारंग ने ओलंपियन तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुराज सिंह के साथ मिलकर निशानेबाज एथलीटों के लिए 'अभ्यास' लॉन्च की है। यह एक डिजिटल निशानेबाजी डायरी है जिसे 'प्रोजेक्ट अमरजीत' के तहत विकसित किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि निशानेबाजी एथलीट अपनी ट्रेनिंग का रिकॉर्ड रख सकें, अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकें और समय के साथ अपने प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझ सकें।

निशानेबाजी को निखाने वाली ऐप 'अभ्यास' पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध होगी, इसके लिए कोई सब्सक्रिप्शन शुल्क नहीं देना होगा। इस पहल का मकसद यह है कि एथलीटों को ट्रेनिंग रिकॉर्ड रखने और प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए डिजिटल टूल्स मिल सकें, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो या वे कहीं भी ट्रेनिंग कर रहे हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित