चेन्नई , जुलाई 13 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन प्रमुख परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।

इसरो ने सोमवार को बताया, "हाल ही में इसरो ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल (सीएम) सिस्टम के लिए तीन प्रमुख क्षमता परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इनमें क्रू मॉड्यूल अप-राइटिंग सिस्टम (सीएमयूएस) का फ्लोट इन्फ्लेशन परीक्षण , क्रू मॉड्यूल सर्विस मॉड्यूल कनेक्ट डिस्कनेक्ट सिस्टम (सीएससीडीएस) का अम्बिलिकल पृथक्करण परीक्षण और एपेक्स कवर पृथक्करण भार के लिए क्रू मॉड्यूल संरचनात्मक योग्यता परीक्षण शामिल है।"सीएमयूएस का इन्फ्लेशन परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद क्रू मॉड्यूल को सीधा रखना चालक दल की ज़रूरी सुरक्षा ज़रूरतों में से एक है। इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक संग्रहित ठंडी गैस आधारित सीधा करने की प्रणाली विकसित की गयी है।

सीएमयूएस के सभी तत्वों से युक्त एक सिस्टम स्तरीय योग्यता परीक्षण सेटअप तैयार किया गया और प्राथमिक इन्फ्लेशन मॉड्यूल के लिए इन्फ्लेशन परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। परीक्षणों से यह सिद्ध हुआ कि इन्फ्लेशन मॉड्यूल प्राथमिक फ्लोटेशन की तैनाती के लिए कार्यात्मक और प्रदर्शन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

इसमें कहा गया है कि सीएससीडीएस एक प्रमुख प्रणाली है जो क्रू मॉड्यूल (सीएम) और सर्विस मॉड्यूल (एसएम) के बीच विद्युत/हाइड्रो-न्यूमेटिक अम्बिलिकल लिंक के रूप में कार्य करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित