उज्जैन , फरवरी 17 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन संभागायुक्त ने शाजापुर जिले के जिला आबकारी अधिकारी को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागायुक्त आशीष सिंह ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को पदीय कर्तव्यों एवं शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर निर्धारित किया गया है। साथ ही संभागायुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी उज्जैन सुश्री निधि जैन को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित