लखनऊ , फरवरी 25 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह जब से बसपा में शामिल हुए हैं, तब से उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और उनके खिलाफ अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने या किसी भी गलत कार्य की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह पिछले लगभग दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आयकर विभाग को उनके संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी, तो विभाग उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके स्वस्थ होने के बाद उनसे पूछताछ कर सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित