, Aug. 26 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उप महानिरीक्षक ने भी आश्वासन दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर बेतिया में त्वरित कार्रवाई दल (क्विक रिएक्शन टीम) और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में जिला प्रशासन को निकासी योजनाओं को अंतिम रूप देने तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में नाव, राहत शिविर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं।

अधिकारियों से कहा गया है कि यदि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें कम समय में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी रखी जाए।

सरकार ने लोगों से घबराने की अपील नहीं करते हुए सतर्क और तैयार रहने तथा जिला प्रशासन और अन्य अधिकृत एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है।

जिला प्रशासन को नियमित रूप से मीडिया ब्रीफिंग करने और अफवाह तथा गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

श्री अमृत ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और वह तैयारियों तथा स्थिति की निगरानी के लिए आपस में समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें, नाव तथा अन्य संसाधन तैनात किए जाएंगे। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उसका मुख्य जोर समय पर चेतावनी जारी करने, आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा बाढ़ की स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोकने पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित