पटना , अक्टूबर 3 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि गंडक नदी में इस बार आई अभूतपूर्व बाढ़ और उसके भयावह विस्तार की पुष्टि अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की वैज्ञानिक रिपोर्ट से भी हुई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से बिहार तक गंडक नदी के जलस्तर में हुई ऐतिहासिक वृद्धि और उससे उत्पन्न व्यापक जलप्लावन को नासा ने अपने उपग्रह चित्रों के माध्यम से दर्ज किया है।
श्री चौधरी ने आज संवाददाताओं प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि नासा के पृथ्वी वेधशाला की दो अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्ट में नेपाल और भारत में गंडक नदी के कई स्थानों पर रिकॉर्ड जलस्तर तक पहुंचने तथा बड़े भूभाग में बाढ़ का पानी फैलने का उल्लेख किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित