, Oct. 1 -- विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एक अक्टूबर की सुबह छह बजे डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर 64.39 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह सात बजे घटकर 64.35 मीटर रह गया। रेवाघाट में सुबह छह बजे जलस्तर 55.60 मीटर था, जो सात बजे 55.55 मीटर दर्ज किया गया। वहीं वैशाली के लालगंज में जलस्तर 52.32 मीटर पर स्थिर रहा। इन आंकड़ों से नदी के कुछ प्रमुख स्थलों पर गिरावट की प्रवृत्ति सामने आई है, लेकिन जलस्तर अब भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित