प्रयागराज, मई 03 -- उत्तर प्रदेश के संगम नगरी में शनिवार देर शाम गंगा स्नान के दौरान एक हादसे में शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर घाट पर नहाने गए पांच छात्रों में से दो छात्र डूबे गये । एक डूब रहे छात्र को बचाने के प्रयास में दूसरा छात्र भी डूब गया। देर रात तक दोनों छात्रों की तलाश चलती रही।
तेलियरगंज में रहकर पढ़ाई करने वाले पांच छात्र करीब 6:45 बजे गंगा नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे,तीन छात्र नहा कर सकुशल बाहर निकल आए, लेकिन नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर का रहने वाला 24 वर्षीय हिमांशु पांडेय और लखीमपुर खीरी का 17 वर्षीय अधीर विक्रम नहाते रहे,इसी दौरान अधीर विक्रम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा,हिमांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित