चमोली , जनवरी 29 -- उत्तराखण्ड के चमोली जिले के जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण कदम उठाये गये।

जिलाधिकारी कुमार ने गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्वच्छता को बनाए रखने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका, पंचायतों और जिला पंचायत के अधिकारियों को नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर गठित गंगा समिति की प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निकायों में मल-कीचड़ (सेप्टेज) प्रबंधन प्रोटोकॉल का अनुपालन करवाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका और पंचायतों के साथ ही संबंधित विभागों को एसटीपी का संचालन सुचारु रूप से करने और रख-रखाव को लेकर नियमित कार्य करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित