ऋषिकेश , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड में शिवपुरी क्षेत्र स्थित युसूफ बीच पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव शनिवार को पांच दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। लगातार चले सर्च अभियान के बाद शनिवार को टीम को सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार छह अप्रैल 2026 को युसूफ बीच पर स्नान करते समय एक युवक के गंगा नदी में डूबनेकी सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना के बाद से लगातार गंगा नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग और आधुनिक उपकरणों की मदद से गहन सर्चिंग की जा रही थी। लगातार प्रयासों के बाद 11 अप्रैल को फूल चट्टी क्षेत्र के पास युवक का शव बरामद किया गया।
मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान विजय रवि (28 वर्ष) पुत्र रवि, निवासी 2/16 बजानई कोविल स्ट्रीट, थिरुमुदिवक्कम, जनपद कांचीपुरम (तमिलनाडु) के रूप में की।
घटना के बाद जिला पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित