मालदा , जून 24 -- पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा नदी में एक नाव पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी।
यह घटना मंगलवार को पार देवनापुर चौधरीपारा इलाके में हुई जब पीड़ित नाव से नदी पार कर रहे थे। चारों मृतक पार देवनापुर चौधरीपारा इलाके के रहने वाले थे।
हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए और जिन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और जंगीपुर सब-डिविजनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगीपुर में दो और लोगों की मौत हो गयी है , हालांकि अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित