पटना , अप्रैल 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित